July 01, 2017

ब्लॉग पोस्ट हिट बनाने के बेजोड़ नुस्खे ----------- mangopeople



                                                               क्या आप अपने हिन्दी ब्लॉग दिवस वाले पोस्ट को हिट बनाना चाहते है , क्या आप चाहते है की ज्यादा से ज्यादा पाठक आप की पोस्ट पर आये , ढेरो टिप्पणियां से मन गार्डन गार्डन हो जाये , फॉलोअर की संख्या रातोरात बढ़ जाये | तो आप निराश न हो , ब्लॉग से आस न छोड़े , हमारे पास आये ,  हम आप को आदिकाल से चला रहा वो नुस्खा बताएँगे जो आप की सभी मनोकामनाये पूर्ण करेगा |  कही और न जाये उसके लिए आप को सबसे काम का नुस्खा यही मिलेगा | " ब्लॉग से पैसे कैसे बनाये " " अश्लील चुटकुले पढ़ना चाहते है तो यहाँ आये " " ब्लॉग जगत के तो बड़े नामी ब्लॉगर मठाधीशो की पोल खुली " " हिंदी ब्लॉग जगत का सबसे बड़ा ब्लॉगर कौन " " इन नारीवादियों से भगवान बचाये " ये वो चुम्बकीय शब्द शीर्षक है जिससे हर बड़ा छोटा ब्लॉगर आप के पोस्ट तक खींचा चला आता है | इन शब्दों में इतना चुम्बक है कि हर ब्लॉगर आयरन मैन और लेडी बन इसके आकर्षण में आ ही जाता है |  पाठक की संख्या बढ़ाना है तो शीर्षक ही काफी है | पूरी पोस्ट लिखने के लिए ज्यादा दिमाग और मेहनत की आवश्यकता नहीं है शीर्षक दे  " ब्लॉग से पैसे कैसे बनाये " और फिर चुपचाप पैसे की ताकत देखिये | जीतनी ताकत पैसे में है उतनी ही ताकत घर बैठे आराम से पैसे कैसे कमाये " जैसे शब्दों में भी है | लोग धड़ाधड़ आप के ब्लॉग का ट्रैफिक जाम कर देंगे |  चाहे तो पोस्ट में  बस ये लिखे भाइयो और बहनो मै तो पूछ रहा था की पैसे कैसे बनाये , किसी के पास तरीका हो तो यहाँ दे जाये ;) |

                                                        दूसरा तकरवार शब्द है " सेक्स " और " अश्लीलता " जिन शब्दों के आगे पीछे जुड़ जाये उन शब्दों को भी मोहनी बना दे और पाठक मोहपाश में बंधा धड़ाम से आप के ब्लॉग पर आ कर गिरेगा | शीर्षक दीजिये "अश्लील चुटकुले पढ़ना चाहते है तो यहाँ आये " पोस्ट में भी कुछ लिखने की जरुरत नहीं है बस लिख दीजिये शीर्षक में ही आप ने अश्लील चुटकुले पढ़ लिया तो अब निचे क्या खोज रहे है ;) |  बस समस्या ये है कि आएंगे सब लेकिन टिप्पणी देने से सब बच के सब छुप छुप निकल जायेंगे , जैसे कि वो आये ही नहीं | सबको पता है यहाँ टिप्पणी करना खतरनाक है , टिप्पणी दी तो फंस जायेंगे नाहक ब्लॉग जगत में बदनाम हो जायेंगे | चुटकुला तो मिला नहीं लोगो के सवालिया नजरो से और खिंचाई में फंस जायेंगे | ब्लॉग पर आने वाले तो बढ़ जायेंगे लेकिन आप की ये खुराफात टिप्पणी नहीं पा पायेगी , पर कितने लोग ब्लॉग पर ईमानदार है ये पता चल जायेगा |


                                                                एक बात अच्छे से समझ लीजिये दुनिया में कितना भी मोदी और ट्रंप का डंका बज जाए , चाहे कितना भी गाय , सूअर पर विवाद हो जाए , राष्ट्रवादी - वामपंथी खुद को एक दूसरे से ज्यादा बड़ा बताये , पूरी दुनिया में कोई भी विषय हिट हो | लेकिन जब बात ब्लॉग जगत में सबसे हिट फार्मूला की होगी तो ब्लॉग जगत में खुद ब्लॉग जगत के लोगो से जुड़े विवादों , उनके बीच के होड़, पुरस्कारों , मठाधीशी आदि पर लिखी गई पोस्टो का मुकाबला कोई नहीं कर सकता | बस आप ब्लॉग जगत के किसी तथाकथित बड़े , हिट , नामी , विवादित आदि आदि ब्लॉगर का नाम लेकर कोई विवादित पोस्ट लिखा दे | दो ब्लोगरो के बीच कौन बड़ा लेखक है लिख दे , किसी को मठाधीस कहके दो चार खरी खरी सुना दे , किसी के बीच हुए विवाद पर थोड़ा मसाला छिड़क कर लिख दे , किसी पुरस्कार की घोषणा कर दे , या पहले से दिए पुरस्कार की समीक्षा कर दे | ये सारे विषय ऐसे है जिस से ब्लॉग के लोग खुद से बड़ा जुड़ा मानते है , अरे ये तो हमारी बात है , ये तो घर की बात है करके सब के सब इसमें दिलचस्पी लेने लगते है | और विषय कोई विवाद हो तो तो पूछो ही मत उनकी सक्रियता चरम पर पहुँच जाती है | आप ने एक ब्लॉगर को दूसरे से बड़ा कहा दुसरा खुद अपना लावा लश्कर ले आप की पोस्ट पर चढ़ाई कर देगा और पहला बचाव में | दोनों तरफ के समर्थक आप की पोस्ट पर भिड़ पड़ेंगे , जितना अपने को अच्छा कहेंगे उससे ज्यादा दूसरे  बुराई बता जायेंगे , फिर समर्थको के भी समर्थक आएंगे और अपने गुरु का साथ  निभाएंगे | बस अँधा क्या चाहे दो आंखे ब्लॉगर क्या चाहे एक विवादित पोस्ट पर कुछ सौ टिप्पणियां और पुरे ब्लॉग जगत में  उसकी चर्चा |

       
                                               इसके आलावा नारिवादिया भी पाठक खींचू विषय है | खुद नारीवादी नारीवादी पोस्टो पर जितने पाठक नहीं ला पाती उन्हें भला बुरा कहने वाले उससे ज्यादा पाठक पा जाते है | घर में पत्नी की खुन्नस यहाँ निकालते है , पत्नी के तानो का जवाब नहीं दे पाते वो यहाँ अपनी भड़ास निकालते है | पत्नी आगे तो मुंह नहीं खोल सकते यहाँ चिंघाड कर अपनी मर्दानगी दिखाते है |  पुरुष हो कर नारीवाद पर पोस्ट भी एक हिट फार्मूला है | राष्ट्रवादी लोग स्त्री को बहन बेटी माँ कह कर पोस्ट लिख सकते है वामपंथी फेमिनिज्म पर कुछ भी लिख दे दक्षिणपन्थियो को दो चार गाली देते हिट है | पति और पत्नी पर लिखे पति और पत्नी पीड़ित के पोस्ट भी हिट है |

तो सभी ब्लॉगर इन फार्मूलों को याद रखे और एक बार आजमा कर जरूर देखे |

#हिन्दी_ब्लॉगिंग 

84 comments:

  1. लो कल्लो बात :) जय हो ब्लॉग माता की :)

    ReplyDelete
  2. सचमुच बेजोड़ नुस्खे... अच्छे से समझाया भी :) शुक्रिया

    ReplyDelete
    Replies
    1. आप के पोस्ट तो वैसे भी हिट है ये नुस्खे तो हम जैसो के लिए है |

      Delete
  3. तो सभी ब्लॉगर इन फार्मूलों को याद रखे और एक बार आजमा कर जरूर देखे |

    जरूर. गांठ बांध ली है :)

    ReplyDelete
    Replies
    1. अगली बार आजमा के देखे :)

      Delete
  4. जा, मैं स्त्री पर लिखती तो अवश्य हूँ, लेकिन कुछ शब्दों से परहेज रखती हूँ
    कहने के बहुत से माध्यम होते हैं
    हिट हो न हो - लिखती रहूँगी

    ReplyDelete
    Replies
    1. दुनिया में ऐसी कोई भी बात नहीं है जिसे सभ्य शब्दों में न कहा जा सके , लेकिन कुछ लोग इस बात को नहीं मानते |

      Delete
  5. मजाक मजाक में आपने बहुत ही सटीक व्यंग लिख मारा और ये कोई हवाई व्यंग नही है बल्कि हकीकत यही है. एक बात और कहना चाहूंगा कि ब्लाग जगत में आपसी लडाई झगडे अक्सर करके हिट होने के लिये नूरा कूश्ती स्टाईल में भी होते रहे हैं.

    आपकि एक फ़ेसबुक पोस्ट ने आज पुराने दिनों की याद दिलादी. सुबह से कमेंट ठोकने में लगे हैं और हमारी एक आदत है कि बिना पढे कमेंट नही ठोकते काफि पेस्ट वाला.:

    रामराम

    ReplyDelete
    Replies
    1. ये सब सिर्फ ब्लॉग तक सिमित नहीं है ये सब फेसबुक पर भी जारी है |

      Delete
  6. #हिंदी_ब्लागिँग में नया जोश भरने के लिये आपका सादर आभार
    रामराम
    ०१८

    ReplyDelete
    Replies


    1. धन्यवाद ताऊ टिपियाने के लिए :) अभी तक बस १८ हुए १०० होने में तो शाम हो जाएगी |

      Delete
  7. बाबा रे ...... कितने तो तरीके बता दिए तुमने ..... गजब रिसर्च वर्क है .......

    ReplyDelete
    Replies
    1. आप ने अपने ब्लॉग का लिंक नहीं दिया |

      Delete
  8. सही फार्मूले दिये हैं
    ब्लॉगजगत की पोस्ट्स को लेकर व्यंग भी है........वैसे इसी सब की वजह से एक चार्म भी बना रहता है
    प्रणाम

    ReplyDelete
    Replies
    1. ब्लॉग क्या हर जगह लोग विवाद ज्यादा पसंद करते है |

      Delete
  9. वाह एक से एक नुस्खे

    ReplyDelete
    Replies
    1. आप ने अपनी फोटो बदल दी |

      Delete
  10. वाह! कितने फार्मूले एक साथ मिल गए.... गजब है
    जय हो #हिन्दी_ब्लॉगिंग

    ReplyDelete
    Replies
    1. सब काम भी करते है |

      Delete
  11. अन्तर्राष्ट्रीय ब्लोगर्स डे की शुभकामनायें ..... हिन्दी ब्लॉग दिवस का हैशटैग है #हिन्दी_ब्लॉगिंग .... पोस्ट लिखें या टिपण्णी , टैग अवश्य करें ......

    ReplyDelete
  12. जय ब्लॉगहिट कराऊ माता की...

    फिर दिल दो #हिन्दी_ब्लॉगिंग को...

    ReplyDelete
    Replies
    1. ब्लॉगिंग हिट होगी तभी सब दुबारा आयेंगे |

      Delete
  13. ओह इतने सारे नुस्खे ....मैं तो अज्ञानी ही रह गयी :)

    धारदार व्यंग्य

    ReplyDelete
  14. जब विषय नहीं सूझेंगे तो इन्हें जरूर आजमाया जाएगा, गांठ बांध ली है ।
    धनियाबाद

    ReplyDelete
    Replies
    1. कई गंभीर विषय थे लेकिन पक्का था कि ब्लॉगर आज कुछ गंभीर पढ़ने के मूड में नहीं होंगे |

      Delete
  15. ख़ूब पढ़ने और ना लिखने में हमसे बढ़ कर कोई नहीं लेकिन आज हमने लिख भी लिया 😊 ! आपका कड़क व्यंग्य ज़बरदस्त लगा , लिखते वक़्त ज़रूर सोचेंगे 👍🏼

    ReplyDelete
    Replies
    1. हम भी पढ़ते ज्यादा थे लिखते कम |

      Delete
  16. नुस्ख़े वाकई बेजोड़ हैं, आपकी इस पोस्ट ने जबरदस्त हिट होकर इसे साबित कर दिया।

    ReplyDelete
    Replies
    1. आज तो मुहर्त ट्रेडिंग थी इसलिए सब आये है :)

      Delete
  17. वो भूली दास्तां...लो फिर याद आ गई...:)

    ReplyDelete
  18. ओहो मेरी इस फोटो को तो मैं भूल ही गया था :)

    ReplyDelete
    Replies
    1. हमको तो सबकी पुरानी फोटो मजेदार लग रही है |

      Delete
  19. जे बात..

    सार्थक रचना..
    अंतरराष्ट्रीय हिन्दी ब्लॉग दिवस पर आपका योगदान सराहनीय है. हम आपका अभिनन्दन करते हैं. हिन्दी ब्लॉग जगत आबाद रहे. अन्नत शुभकामनायें. नियमित लिखें. साधुवाद
    #हिन्दी_ब्लॉगिंग

    ReplyDelete
  20. सारे नुस्खे बेजोड़, जानदार, शानदार
    याद कर लिए :)

    ReplyDelete
  21. सारे नुस्खे बेजोड़, जानदार, शानदार
    याद कर लिए :)

    ReplyDelete
  22. सही कहा लेकिन हम तो कहेंगे
    ताऊ के डंडे ने कमाल कर दिया
    ब्लोगर्स को बुला कमाल कर दिया

    #हिंदी_ब्लोगिंग जिंदाबाद
    यात्रा कहीं से शुरू हो वापसी घर पर ही होती है :)

    ReplyDelete
    Replies
    1. जी बिलकुल सही कहा |

      Delete
  23. .
    .
    .
    और इस पोस्ट में कौन सा नुस्खा लगाया आपने अंशुमाला जी ?... 😛


    ...

    ReplyDelete
  24. जानदार ब्लोगर्स डे की शुभकामनायें :)

    ReplyDelete
  25. ब्लॉग दिवस का आरंभ ऐसी ही पोस्ट से होना चाहिए था। धन्यवाद। :-)

    ReplyDelete
  26. मेरे ख़याल से अब ये नुस्खे काम नहीं आने वाले... कम से कम हम तो ऐसे किसी ब्लॉग की तरफ फटकेंगे भी नहीं....

    ReplyDelete
    Replies
    1. ये व्यंग्य है | पोस्ट हिट कराने से कुछ भला न होगा ब्लॉग का सार्थक लिखने से पारी लंबी होगी और लिखा किसी के काम आएगा |

      Delete
    2. वो तो समझ ही गए कि व्यंग्य है, जो लोग इस तरह पोस्ट हिट करवाना चाहें वो हमें सलाहकार के रूप में संपर्क कर सकते हैं... :) दुबारा इसलिए चले आये ताकि वो वक़्त याद आये जब एक ब्लॉग के कमेंट्स पर लम्बी लम्बी बहसें होती थीं...

      Delete
    3. हम भी आप के ब्लॉग पर दुबारा गये थे सोचा शायद शेखर ने टिप्पणी का प्रतिउत्तर दिया हो :)

      Delete
  27. आपके चरण कहाँ हैं महाराज!एक्कै रापट में सबको...

    ReplyDelete
    Replies
    1. पुरानी यादे पहले ताजी करनी थी |

      Delete
  28. सही नुस्खे है यह 👌👌

    ReplyDelete
  29. सही नुस्खे है यह 👌👌

    ReplyDelete
  30. वाह गजब की व्याख्या की है
    बहुत खूब

    ReplyDelete
  31. वाह! खूब कह डाला आपने!

    ReplyDelete
  32. गांठ बांध ली है, अब आपके नुस्खे/टोटके आजमाने ही पड़ेंगे।
    गुरुदक्षिणा रूपी टिप्पणी स्वीकार करें।

    ReplyDelete
  33. हम इन बंधनों में नहीं पड़ने वाले।

    ReplyDelete
    Replies
    1. पड़ना भी नहीं चाहिए ये सब ज्यादा दिन चलता भी नहीं |

      Delete
  34. ओहो
    तो ई तरीके हैं ब्लॉग हिट कराने के

    बात सच्ची भी लागै
    इतने कमेंटवा सबूत हैं


    ReplyDelete
    Replies
    1. अगली बार आप भी आजमाये |

      Delete
  35. विचारणीय पोस्ट !
    हिन्दी ब्लॉगिंग में आपका योगदान सराहनीय है , आप लिख रहे हैं क्योंकि आपके पास भावनाएं और मजबूत अभिव्यक्ति है , इस आत्म अभिव्यक्ति से जो संतुष्टि मिलेगी वह सैकड़ों तालियों से अधिक होगी !
    मानते हैं न ?
    मंगलकामनाएं आपको !
    #हिन्दी_ब्लॉगिंग

    ReplyDelete
  36. जय हो, वैसे हमारी बेतुकी कविताओं का पहुँचने के लिए क्या नुस्खा हो सकता है :) :)

    ReplyDelete
    Replies
    1. आप की कविताओं को नुस्खे की जरुरत नहीं है |

      Delete
  37. @आदिकाल से चला रहा वो नुस्खा......ब्लागिंग के लिए
    ;
    अंशुमाला जी, सदा स्वागत है आपका

    ReplyDelete
  38. अंशुमाला जी,आज पहली बार आपके ब्लॉग पर आना हुआ। सच बताऊ तो इस बात का अफसोस है कि अभी तक आपका ब्लॉग कहा छुपा बैठा था? कितना अच्छा लिखती है आप! सच मे बहुत अच्छा लगा ब्लॉगिंग के नुस्खे जानकर। पर यहां पर टिक वही पाएगा जिसकी लेखनी में कुछ दम होगा।

    ReplyDelete
    Replies
    1. धन्यवाद ज्योति जी ! आप ने सही कहा जो अच्छा लिखेगा वही टिकेगा | ये तो व्यंग्य है उन पर जो बस अपना ब्लॉग हिट करना चाहते है |

      Delete
  39. This comment has been removed by the author.

    ReplyDelete
  40. सारे फार्मूले एक ही पोस्ट में बता कर पोस्ट हिट करा ली आपने ... :-)

    ReplyDelete
    Replies
    1. सिर्फ टिप्पणियों की संख्या हिट होने का फार्मूला होती तो कितने ही ब्लॉगर आज आसमान की ऊंचाइयां छू रहे होते | :)

      Delete
  41. ब्लॉग्गिंग में पोस्ट हिट कराने के कमाल के नुस्खे बताये आपने , सारे आजमाये और सौ फीसदी सही पाए हुए हैं | ब्लॉग्गिंग विषय पर लिखना भी एक हिट फार्मूला है :)

    ReplyDelete
    Replies
    1. इरादतन ब्लॉग पर लिखा था , इस विषय में सभी की रूचि होती है | पहले दिन कोई गंभीर पोस्ट नहीं पढ़ने वाला था | :)

      Delete